मध्य प्रदेश: गोरक्षा के नाम पर 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई, जबरन लगवाए जय श्रीराम के नारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के सिवनी में गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का एक नया वीडियो सामने आया। जहां कुछ लोगों ने बीफ ले जाने की सूचना पर 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही 2-3 दिन पुराने इस वीडियो में इन लोगों ने जबरन जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। वीडियो वायरल होने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पुलिस ने एक गिरफ्तारी की।
