माथे पर बिंदी, सिर पर दुपट्टा ओढ़े नजर आए गौतम गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatimes.com
क्रिकेटर गौतम गंभीर हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जब माथे पर बिंदी लगाए और दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आए तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया। दरअसल गंभीर किन्नरों के प्रति समर्थन जताने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। गौतम ने यह रूप देश में ट्रांसजेंडर्स के साथ समानता की आवाज उठाने के लिए बनाया था। उनकी इस पहल की देशभर में सराहना हुई है। गौरतलब है कि गौतम सामाजिक और चैरिटी कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहे हैं।
