Genpact के कर्मचारी ने की Suicide, 2 महिलाकर्मियों ने लगाए थे #MeToo आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेनपैक्ट कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष की हैसियत से काम करने वाले स्वरूप राज ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें 2 महिला सहकर्मियों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद कंपनी ने जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किया था। वहीं सुसाइड के दौरान पत्नी कृति के नाम लिखे एक नोट में स्वरूप ने लिखा कि उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे हैं। अगर जांच में निर्दोष भी घोषित कर दिया गया, तब भी लोग शक की निगाह से देखेंगे।
