गाजीपुर में PM मोदी की रैली के बाद हुए पथराव में सिपाही की मौत, 27 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
UP में एक और पुलिसकर्मी भीड़ का शिकार हो गया। शनिवार को गाजीपुर में PM नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में 92 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 32 नामजद और 60 अज्ञात हैं। इसमें से 27 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिंसा का आरोप निषाद पार्टी पर है।
