अलीगढ़: सिर्फ 5 हजार के लिए ढाई साल की बेटी की हत्या, निकाल लीं आंखें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अलीगढ़ में एक पिता 5 हजार रुपये का कर्ज नहीं चुका सका तो देनदारों ने उसकी ढाई साल की बेटी की गला दबाकर हत्या की और बाद में उसकी आंखें निकाल लीं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्ची से दरिंदगी की भी बात कही जा रही है। घटना टप्पल थाना के बूढ़ा गांव में 31 मई को घटी। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। 5 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई।
