फरीदाबाद में निर्वस्त्र मिला छात्रा का शव, रेप कर हत्या की आशंका, शरीर पर 70 वार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फरीदाबाद सेक्टर-8 में एक छात्रा की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या हुई। घटना के वक्त छात्रा अकेली थी। उसके माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। हत्यारे का कोई सुराग नहीं है। छात्रा के शरीर पर कपड़े नहीं थे। आशंका है कि उसका दुष्कर्म कर हत्या हुई। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। छात्रा के शरीर पर 70 वार हैं। सबसे पहले भाई ने लड़की का शव देखा।
