पूर्व BSP मंत्री को धमकी, "22 करोड़ की रंगदारी दो, नहीं तो होगी बच्चों की किडनैपिंग"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
BSP नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को धमकीभरा पत्र मिला। जिसमें लिखा था- बताई गई महिला को 22 करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारे घर के किसी बच्चे को उठाकर ले जाएंगे। रामवीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। धमकी देने वाले ने लिखा- जो मोबाइल नम्बर पत्र में लिखे हैं, उसपर फोन करो महिला का पता बताया जाएगा। पत्र में श्री 420 और सुनील लिखा साथ ही 18 मोबाइल नम्बर लिखे हैं।
