गोवा: मड़गांव मिलिट्री कैंप के पास कार-बस की भिड़ंत, 26 यात्री घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
गोवा के मड़गांव में मिलिट्री कैंप के पास एक यात्री बस की टक्कर एक कार से हो गई। इस टक्कर के चलते बस में सवार करीब 26 यात्री घायल हो गए। बता दें कि कार से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहीं घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में पूरी तरह जुट गई है।
