गोकुलम केरल एफसी डूरंड कप से सेमीफाइनल में पहुंचा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गोकुलम केरल एफसी, ट्राउ एफसी को 4- 1 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। मैच में गोकुलम के लिए जोसेफ ने तीन गोल दागे। ट्राउ एफसी की ओर से एकमात्र गोल 88वें मिनट में पेनल्टी पर एम रोजर ने किया। सेमीफाइनल में गोकुलम का सामना ईस्ट बंगाल से 21 अगस्त को साल्ट लेक स्टेडियम में होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मोहन बागान और रीयल कश्मीर एफसी आमने सामने होंगे।