गोल्डमैन सैक्स के वाइस प्रेसिडेंट ने कंपनी में ही की 38.8 करोड़ की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
गोल्डमैन सैक्स के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी झुनझुनवाला को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अश्वनी कंपनी में फॉरेक्स एंड इक्विटी सेटलमेंट डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। अश्वनी को कथित तौर पर कंपनी के अकाउंट से विदेश में एक निजी अकाउंट में 38.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। वो सोमवार से फरार थे, लेकिन आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है।
