दुनियाभर में ठप हुई गूगल की ये सर्विस, घंटों बाद दोबारा शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के कई इलाकों में घंटों बाधित रहने के बाद गूगल कैलेंडर की सेवा सुचारू रूप से दोबारा शुरू हुई। मंगलवार सुबह जब लोग इस एप को ओपन कर कर रहे थे तो उन्हें एरर मैसेज आ रहा था। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। मंगलवार दोपहर गूगल ने एक बयान जारी कर बताया, 'जल्द ही गूगल कैलेंडर और हैंगआउट की दिक्कत दूर हो जाएगी।'
