New Year's Eve को ऐसे सेलिब्रेट कर रहा Google, बनाया यह खास Doodle
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 2018 का आज आखिरी दिन है। आज के दिन को New Year's Eve के रूप में मनाया जाता है और घड़ी में रात के 12 बजते ही धूमधाम से नए साल का स्वागत किया जाता है। सर्च इंजन Google ने भी आज अपना डूडल न्यू इयर ईव को समर्पित किया है। इससे पहले भी गूगल खास अवसर, जाने-माने लोगों के जन्मदिन के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर डूडल बनाता रहा है, लेकिन आज का गूगल डूडल इस साल का आखिरी डूडल है और गूगल ने इसे बेहद खास बनाने की कोशिश की है।
