ये 27 खतरनाक एंड्रॉयड ऐप्स लगा रही थी यूजर्स के फोन में सेंध, गूगल ने लिया बड़ा एक्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 27 खतरनाक एंड्रॉयड ऐप्स को हटा दिया है। गूगल ने क्विक हील की ओर से जानकारी मिलने के बाद इन मैलिशियस ऐप्स को स्टोर से डिलीट करने का निर्णय लिया। क्विक हील ने बताया कि इन सभी ऐप्स का मकसद ऐडवेयर से डिवाइसों को प्रभावित करना था और यूजर्स को लगातार इंस्टाल करने का पॉप-अप दिखाता था।