"तहलका" के दिवंगत अभिनेता की याद में Google ने Doodle बनाकर मचाया तहलका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
आज दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर Google ने Doodle बनाकर उन्हें श्रध्दांजलि दी हैं। 22 जून 1932 को पंजाब के जालंधर में जन्मे अमरीश पुरी को फिल्मों में नकारात्मकर भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हालांकि उन्होंने कुछ कैरेक्टर रोल्स भी निभाए हैं, जिन्हें काफी सराहा गया है। उनकी कुछ फिल्में मिस्टर इंडिया, शहंशाह, करण-अर्जुन, राम-लखन, तहलका, गदर, नायक, दामिनी हैं। 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी का निधन हो गया था।
