खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के 86वें जन्मदिन पर गूगल ने किया उन्हें याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल ने आज सदी की खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के 86वें जन्मदिन पर उनके नाम डूडल समर्पित किया है। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला को बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो कहा जाता था। गूगल ने आज उनकी याद में डूडल बनाया, जिसमें मधुबाला की एक कलर फोटो है। ये फोटो उनकी सुपर हिट फिल्म मुगल-ए-आजम की है। दिल्ली के पश्तून मुस्लिम परिवार में जन्मीं मधुबाला को अभिनय और नृत्य दोनों से लगाव था। उनके बचपन का नाम मुमताज बेगम देहलवी बताया जाता है।
