दुनिया की पहली महिला इंजीनियर की 131वीं जयंती आज, गूगल ने डूडल किया समर्पित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
दुनिया की पहली महिला इंजीनियर एलिसा लियोनिडा जैम्फिरेस्क्यू की आज 131वीं जयंती है। गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एलिसा का जन्म 10 नवंबर, 1887 को रोमानिया के गलाटी शहर में हुआ था। वहीं 25 नवंबर, 1973 में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आखिरी सांस ली थी। बता दें रोमानियाई सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए उनका सम्मान करते हुए वर्ष 1993 में राजधानी बुखारेस्ट की एक स्ट्रीट का नाम उनके नाम पर कर दिया था।
