गूगल ने मशहूर चित्रकार Bartolomé Esteban Murillo की याद में बनाया आज का डूडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
Google ने आज अपना डूडल स्पेन के मशहूर चित्रकार बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो की याद में बनाया है। गूगल आज 29 नवंबर को बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो की 400वीं जयंती मना रहा है। माना जाता है कि एस्टेबान मुरिलो का जन्म दिसंबर 1617 के अंत में स्पेन के सविले शहर में हुआ था। मुरिलो को उनकी धार्मिक पेंटिंग्स के लिए जाना जाता था। मुरिलो की पेंटिंग्स काफी रियलिस्टिक स्टाइल की होती थीं। साल 1682 में बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो का निधन हो गया।
