गूगल ने अमेरिकन सिंगर बीबी किंग की 94वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बनाया डूडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
आज किंग ऑफ ब्लूज के नाम से मशहूर अमेरिकन सिंगर बीबी किंग की 94वीं बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें बीबी किंग गिटार पकड़े दिख रहे हैं। 2:10 मिनट के वीडियो में उनकी पूरी जर्नी दिखाई गई। वे चर्च में गॉस्पेल गाते, ज्यूक ज्वॉइंट्स और लोकल रेडियो में काम करते थे। 14 मई 2015 को लॉस वेगस में 89 की उम्र में उनका निधन हुआ।
