Google की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयर में आया 10% का उछाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 9.6% की बढ़त हुई। जिसके चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 75 अरब डॉलर से बढ़कर 864.5 अरब डॉलर हुआ। भारतीय मुद्रा के मुताबिक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5.17 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 59.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई 2015 के बाद से अल्फाबेट के शेयर में ये अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।
