गूगल ने डूडल बनाकर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को 157वें जन्मदिवस पर किया याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
देश के सबसे बड़े इंजीनियर और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के 157वें जन्मदिवस पर गूगल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए डूडल बनाया है। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर भारत में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। उनके जन्मदिवस पर गूगल ने उनके सम्मान में डूडल बनाया है। इस डूडल में सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया मैसूर पेटा पहने कावेरी नदी पर बने कृष्ण राजा सागर बांध के आगे नजर आ रहे हैं। वो 15 सितंबर, 1861 को मैसूर में जन्में थे।
