लकवा पीड़ितों को गूगल देगा एक लाख स्मार्ट होम डिवाइस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल ने लकवा पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक लाख स्मार्ट होम डिवाइस देने का ऐलान किया है। जिन लोगों को चलने-उठने में दिक्कत होती है उन्हें गूगल के होम मिनी डिवाइस दिए जाएंगे और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें ये डिवाइस उन लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है, जो व्हीलचेयर पर निर्भर हैं और जो लकवाग्रस्त हो जाते है।
