मेरठ: 15 किलो सोना लूटकर पैदल ही फरार हुए बदमाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
UP के मेरठ में बीते दिन 2 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मेरठ के बेगमपुल रोड पर इन बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनैंस कंपनी के दफ्तर से कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 15 किलो सोने के आभूषण लूट लिए। जिनकी कीमत 3 करोड़ से अधिक बताई जा रही हैं। 5 मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर बदमाश पैदल ही कूच करने लगे। जिसके बाद फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा और सोना बरामद किया।
