5 रुपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल-डीजल देने जा रही है सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: naidunia.jagran.com
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया है कि सरकार 1.5 रुपए तक एक्साइज ड्यूटी कम करेगी। वहीं, तेल कंपनियां भी प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपए कम करेंगे। इससे ग्राहकों को एक लीटर पर ढाई रुपए तक का फायदा होगा। इसके अलावा राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वो 5 रुपए तक वैट घटाने का अनुरोध करेंगे। अरुण जेटली ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए कई कदम उठाने गए हैं।
