फिलीपींस: जोलो में चर्च हमले के बाद मस्जिद हमले में 2 की मौत, 4 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिलीपींस के शहर जाम्बोआंगा की एक मस्जिद पर आज सुबह हुए एक ग्रेनेड हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। ये हमला कैथोलिक कैथ्रेडल पर हुए घातक हमले और मुस्लिम स्व-शासन के समर्थन में मतदान के बाद हुआ। इस हमले में चार अन्य घायल हो गए। बता दें कि मिंडानाओ द्वीप में स्थित मस्जिद में जब हमला हुआ, उस समय लोग वहां सो रहे थे। वहीं जोलो में रविवार को एक कैथेड्रल पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत होने के बाद से देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
