जीएसटी में मर्ज हो सकते हैं 12 और 18 फीसद के स्लैब
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक पर एक पोस्ट के द्वारा,वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 2 साल पूरे होने पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू के बढ़ने पर जीएसटी के 12 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब मर्ज किये जा सकते हैं।साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया कि पिछले दो सालों में देश में करदाताओं की संख्या में 84 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।
