GST काउंसिल: आम लोगों को बड़ी राहत, इन 40 वस्तुओं पर घटा टैक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नई दिल्ली में आज हुई GST काउंसिल की मीटिंग में 33 चीजें जोकि 18 फीसदी की दर पर बिक रही थीं, उन्हें घटाकर 12 और 5 फीसदी किया गया है, जबकि 7 चीजें जिन पर 28 फीसदी GST लगता है, उन्हें घटाकर 18 फीसदी करने का हुआ फैसला। इस मीटिंग ने तय हुआ कि कांग्रेस की प्रमुख मांग लक्जरी वस्तुओं को छोड़कर अन्य पर GST 28 से घटाकर 18 फीसदी किया जाए। आज काउंसिल द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब 28 फीसदी के दायरे में सिर्फ 34 वस्तुएं ही बची हैं।
