न्यूजीलैंड मस्जिद फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई, 40 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। कई घायलों की हालत गंभीर है। डीन एवेन्यू मस्जिद में 41 लोग मारे गए और लिनवुड मस्जिद में 7 की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में भर्ती 40 लोगों में से 1 की मौत हो गई है। सभी देशों ने हमले की निंदा की है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक भवनों पर झंडे को आधा झुकाकर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। वहीं 4 गिरफ्तारियां हो चुकी है।
