गुरुग्राम: वैज्ञानिक ने ली पत्नी और 2 बच्चों की जान, हत्या की वजह साफ नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के उप्पल साउथ एंड के एस ब्लॉक में रहने वाले वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह (55) ने अपनी पत्नी कोमल उर्फ सोनू (52), दोनों बच्चों अदिति (21) और आदित्य (14) की हत्या कर आत्महत्या की। सामूहिक हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि वैज्ञानिक श्रीप्रकाश ने सबसे पहले अपनी बेटी की हत्या की। इसके बाद एक-एक कर अन्य दो सदस्यों की भी बेरहमी से हत्या की।
