आखिरकार Facebook ने कहा, हुआ था 3 करोड़ FB यूजर्स का डाटा चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हैकर्स ने Facebook के 3 करोड़ यूजर्स का डाटा चुराया है। Facebook के मुताबिक पिछले महीने के आखिर में हुई सेंधमारी में हैकर्स ने 4 लाख लोगों का अकाउंट हैक कर 3 करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स का एक्सेस टोकन चुराया था। इस हैकिंग का असर ये हुआ कि Facebook पर लोगों के अकाउंट अपने आप Logout होने लगे थे। Facebook इस केस की जांच कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को बताया जा सकें कि हैकर्स ने उनके अकाउंट्स से किस तरह की जानकारी चोरी की है।
