प्रिंटआउट के पैसे नहीं होने पर हाथ से लिखा Resume, मिले नौकरियों के ऑफर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अर्जेंटीना में एक शख्स ने हाथों से लिखे रिज्यूमें द्वारा ही नौकरी हासिल कर ली। दरअसल, अर्जेंटीना के 21 वर्षीय कार्लोस दुआर्टे के पास कैफे में काम करने का ऑफर आया लेकिन रिज्यूमें के लिए पैसे ना होने के चलते कार्लोस ने हाथों से ही रिज्यूमे बनाकर आवेदन कर दिया। जिस पर उन्होंने अपने वर्क एक्सपीरियंस से लेकर तमाम जानकारी बड़े ही अच्छे ढ़ग से लिखकर सजाई हुई थी। इसके बाद इस रिज्यूमे को फेसबुक पर पोस्ट किया गया, जो कि काफी वायरल हो रहा है।
