x

महिलाओं के अपमान को लेकर BCCI ने पांड्या-राहुल को भेजा कारण बताओ नोटिस

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

BCCI ने आज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पांड्या और राहुल ने हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बातें बोलकर फैंस को काफी निराश किया था। ऐसी संभावना है कि BCCI अब खिलाड़ियों के इस तरह के शो में शिरकत करने पर रोक लगा सकता है। बता दें जब से शो में के एल राहुलऔर हार्दिक पांड्या ने कदम रखा था। तब से उन्होंने अपने ही अंदाज में खुलकर बयानबाजी की थी।