हरमनप्रीत बनी महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान, अन्य मामले में मिताली संग होंगी COA के आगे पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV
भारतीय महिला क्रिकेट टीम T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। इस मैच में मिताली राज को टीम में जगह नहीं दी गई थी। जिसके चलते उपजे विवाद पर COA कप्तान हरमनप्रीत कौर और मिताली को तलब कर सकती है। वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक भारत की टी-20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को ICC महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान चुना गया, इसमें सलामी महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं।
