हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा और यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
प्रो कबड्डी लीग 2019 के 49वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यू-मुम्बा को 30- 27 से हराया। यह मैच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया था। हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद हरियाणा की टीम अंक तालिका में 26 अंक लेकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं 50 वें मैच में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31- 24 से हरा दिया है।