HDFC बैंक के लापता वाइस प्रेसिडेंट का शव बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
HDFC बैंक के 39 वर्षीय वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी का शव कल्याण की खाड़ी इलाके से सोमवार को बरामद कर लिया गया है। सिद्धार्थ संघवी 5 सितंबर से लापता थे। मामले में सरफराज शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को नवी मुंबई पुलिस ने एक और मुंबई पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि सरफराज ने ही संघवी की हत्या का खुलासा किया था। मुंबई पुलिस ने अभी तक शव के बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
