सुपर ओवर में 'नीशाम' के छक्का लगाते ही उनके बचपन के कोच को आया हार्ट अटैक, मौत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड कप के सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 15 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की ओर से नीशाम और गुप्टिल बैटिंग के लिए उतरे। सुपर ओवर का रोमांच तब चरम पर पहुंच गया, जब ऑलराउंडर जिमी नीशम ने छक्का लगाया। निशाम के बचपन के कोच 'जेम्स गॉर्डन' की बेटी लियोनी ने बताया, ‘जैसे ही सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर नीशाम ने छक्का मारा उनके पिता की सांसें रुक गई।
