देश भर में कहर बरपा रहा लौटता मानसून, अब तक 80 से ज्यादा मौतें
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में लौटते मानसून ने कहर बरपा रखा है. यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ व जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ. बारिश की वजह से अब तक करीब 80 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं. वहीं देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी है और 13 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है.
