देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र तटीय इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी यूपी समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में कई जगह 3 से 4 फीट तक जलभराव हुआ। अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
