x

इस शख्स को मिली 121 करोड़ सैलरी, मुकेश अंबानी से भी 8 गुना ज्यादा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

H.E.G. लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर रवि झुनझुनवाला को वित्त-वर्ष 2018- 19 में 121.37 करोड़ रुपये सैलरी मिली। ये सैलरी मुकेश अंबानी से भी 8 गुना ज्यादा है, अंबानी का सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये है। L.N.G. भीलवाड़ा समूह की कंपनी H.E.G. लिमिटेड ग्रैफाइट इलेक्ट्रोड बनाती है। दरअसल, झुनझुनवाला को कंपनी मुनाफे का 2.5% कमीशन मिलता है, झुनझुनवाला के वेतन में करीब 119 करोड़ रुपये तो कमीशन का ही है।