देश के सबसे सुरक्षित वीआईपी एरिया में हवाई हमले के इनपुट पर हाई अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले लुटियन्स जोन में हवाई हमले का खतरा बताया गया है। इस खतरे के कारण हाई अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई मंत्री, राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ अधिकारी , सैन्य अधिकारी और न्यायाधीश इसी इलाके में रहते हैं. फिलहाल इस जोन पर हवाई हमले का खतरा है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों काफी चिंतित हैं। इस मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।
