इस शहर में काम करने वाले भारतीय को मिलती है देश में सबसे ज्यादा सैलरी- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Track2Realty - Track2Media
बेंगलुरू देश का पहला ऐसा शहर है, जहां पर काम करने वालों को देश में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। इस बात का खुलासा LinkeIn द्वारा की गई एक स्टडी में हुआ। इस स्टडी के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले क्षेत्रों की बात करें तो हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर एंड आईटी सर्विस और ओल्ड फर्नीचर सेक्टर्स शामिल हैं। आपको बता दें कि ये सर्वे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों को ध्यान में रखकर किया गया है।
