हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों को लुभा रही बर्फबारी, कैलांग घाटी में दिखा खूबसूरत नजारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
आज हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके चलते लाहौल और स्पीति जिले में हिमपात की वजह से सड़कों और पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई। इस ठंड से तापमान लुढ़क गया और ठंड बढ़ गई है। हालांकि, इस बर्फबारी के बाद कैलांग घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। पर्यटकों ने ठंड के साथ-साथ स्नोफॉल का भी जमकर लुत्फ उठाया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी काफी दिनों से शुरु है, जिसका लुत्फ लेने के लिए पर्यटक यहां रोज पहुंच रहे हैं।
