हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में करीब 1.5 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने एक नेपाली को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान उन्होंने एक नेपाली को कैरीबैग के साथ देखा। पुलिस को देखकर वो हड़बड़ा गया। जिसके चलते पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली और इस दौरान उसके कब्जे से करीब 1.556 किलो चरस बरामद हुई थी।
