हिमाचल प्रदेश: मनाली के हिडिंबा देवी मंदिर में बिछी बर्फ की चादर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिमाचल प्रदेश में मनाली और आसपास की पहाड़ियों पर बीते दिन काफी बर्फबारी हुई और ये सभी बर्फ से ढक गईं। राजधानी में बर्फीली हवाओं के साथ कंपा देने वाली ठंड है। मनाली के पास हिडिंबा देवी का मंदिर और इसके अलावा सोलांग स्की रिजॉर्ट और सुरम्य कोठी पर्यटकों और स्की करने वालों को आकर्षित कर रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल्लू और किन्नौर जिलों में बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा और चंबा जिलों में शीतलहर जारी है।
