हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बर्फबारी, सफेद चादर से ढंकी नजर आई सोलांग घाटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित सोलंग घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके कारण पूरी घाटी बर्फ की चादर में ढंक गई है। यहां बर्फबारी के कारण तापमान भी गिर गया है। लेकिन ये नज़ारा पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। यही नजारा आज सुबह भी देखने को मिला। बर्फबारी के चलते सैलानियों के चेहरे खिले नजर आए। बर्फबारी का लोग जमकर मजा ले रहे हैं। बता दें बेसब्री से ठंड के मौसम का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये राहत देने वाली खबर साबित हो रही है।
