हिसार में चला रफ्तार का कहर, 5 मजदूरों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अरशद वारसी की एक फिल्म में बहुत मशहूर डायलॉग था की फुटपाथ सोने के लिए नहीं होते लेकिन देश में गरीब का घर तो फुटपाथ ही होता है. हरियाणा में एक बार फिर फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर से मौत गुजर गई. हिसार में एक फ्लाईओवर की मरम्मत का काम करने के बाद 5 मजदूर फुटपाथ पर ही सो गए और मंगलवार की रात को तेज रफ्तार की कार में इन पांचों को कुचल दिया और कार पुल से नीचे गिर गयी. जिसमे कई लोग घायल हो गए है.