तमिलनाडु में 2 साल की बच्ची को चढ़ाया गया HIV संक्रमित खून, बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
तमिलनाडु में कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है। जहां 2 साल की बच्ची के पिता ने एक सरकारी अस्पताल पर उनकी बच्ची को HIV संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता के मुताबिक जुलाई 2018 में बच्ची को दिल की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर लापरवाही के चलते उसे एचआईवी संक्रमित खून चढ़ााया गया। अब बच्ची का पिता न्याय की गुहार लगाते हुए HIV के इलाज की मांग कर रहा है।
