गर्भवती महिला को चढ़ाया गया HIV Positive खून, 3 लैब टेक्नीशियन सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु में एक 24 वर्षीय महिला एचआईवी से संक्रमित हो गई है। राज्य के विरुधुनगर जिले के सरकारी अस्पताल में महिला को एचआईवी से संक्रमित खून चढ़ाया गया है। बीते दो सालों में लापरवाही के चलते तीन लैब टेक्नीशियन को सस्पेंड किया जा चुका है। यहां 3 दिसंबर को महिला को एचआईवी से संक्रमित एक पुरुष का खून चढ़ाया गया। करीब दो साल पहले जब इस व्यक्ति ने रक्त दान किया था तब उसके खून में HIV के संक्रमण पाए गए थे। उसे हेपेटाइटिस-बी भी था।
