कानपुर पुलिस की पकड़ में आया हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mhone
यूपी एटीएस ने कानपुर से हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता लगा है कि हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कमर-उज-जमां उर्फ डॉ हुरैहा मूल रूप से असम के जमुनामुख के सराक पिली गांव का निवासी है। आतंकी से पूछताछ में उसने बताया कि वो अप्रैल 2017 में ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गया था। सूत्रों के मुताबिक आतंकी को हिजबुल ने रेकी करने के लिए भारत भेजा था और इसके पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो भी बरामद हुआ है।
