x

Hockey World Cup 2018: 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ स्पेन और फ्रांस का मुकाबला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Hindustan

स्पेन-फ्रांस के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया हॉकी विश्व कप का मैच 1-1 से ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में स्पेन के लिए अल्वारो इगलेसियास और फ्रांस के लिए टिमोथी क्लीमेंट ने गोल किया। बता दें ये मैच ड्रॉ होने से दोनों टीमें नॉकआउट में पहुंचने की दौड़ में बनी हैं। ये विश्व की 8वें नंबर की टीम स्पेन और 20वें नंबर की टीम फ्रांस के बीच मैच था, लेकिन इसमें काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला।