हांगकांग: प्रदर्शनकारियों ने संसद पर किया कब्जा, चीन के खिलाफ गुस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। आज प्रदर्शनकारियों ने सभी सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर संसद भवन पर कब्जा किया। इस दौरान पुलिस सिर्फ चेतावनी देती ही नजर आई। हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं, जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किए जाने का प्रावधान है। विधेयक के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़क से संसद तक उतरे।
